भारतीय मजदूर संघ की कामकाजी बेठक हुई संपन्न,,
भारतीय मजदूर संघ एक गैर राजनीतिक संगठन है.....…....चंद्रशेखर जायसवार
भारतीय मजदूर संघ के प्रांतिय आह्वान पर सम्पूर्ण प्रदेश के साथ दिनांक 06 जुलाई 2025 रविवार को भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने पर स्थान साहु समाज कर्मा भवन नीमच में आयोजित बैठक में भारतीय मजदूर संघ के जिला मिडिया प्रभारी चंद्रशेखर जायसवार ने संघ की उपलब्धियों ओर रिती नितीयो एवं कार्य पद्धति व भारतीय मजदूर संघ के गठन के पिछे के उद्देश्य को लेकर बताया
कि भारतीय मजदूर संघ पूरी तरह एक गैर राजनीतिक संगठन होने के साथ साथ कर्मचारियों व श्रमिकों एवं मजदूरो की भलाई तथा हितों की रक्षा के लिए कुतसंकल्प है ओर देशहित में काम करने वाला देश का सर्वप्रथम नंबर वन का श्रम संगठन है जिस पर हम सभी को गर्व होना चाहिए तथा हम सभी को संगठन को ओर अधिक मजबूत बनाने के साथ साथ गरीब मजदूर एवं कर्मचारियों के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए ! !
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भगवान श्री विश्वकर्मा जी को माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया जाकर मंचासिन पदाधिकारियों के स्वागत सम्मान के साथ आरंभ हुआ !!
इस अवसर पर नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, शाजापुर,धार, कुक्षी सहित कई जिलों के पदाधिकारी एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे !!
अंत में कार्यक्रम का आभार भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष नितिन जी साहु ने व्यक्त किया !!


Post a Comment
0 Comments